पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की घर वापसी पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया जोरदार स्वागत

Oct 16, 2026 - 09:41
 0  1
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की घर वापसी पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया जोरदार स्वागत
पार्टी कार्यालय पर मौजूद यूथ ब्रिगेड के तमाम कार्यकर्ता

TALK 24 / शाहिद मिर्ज़ा यूपी हेड रिपोर्ट

जिलाध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

 सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने यूथ ब्रिगेड के नियुक्त पदाधिकारियों को बांटें मनोनयन पत्र

बरेली। धर्मेंद्र कश्यप की घर वापसी पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर अपनी खुशी का इजहार किया। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र कश्यप का गर्मजोशी से स्वागत किया और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी की एकजुटता और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि धर्मेंद्र कश्यप की घर वापसी से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उनके आने से संगठन को बल मिलेगा और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी पूरे मंडल में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और आने वाले चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते हैं और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हैं।

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि धर्मेंद्र कश्यप की घर वापसी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जनता के बीच काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।

एजाज अहमद ने कहा कि यूथ ब्रिगेड का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। युवाओं को पार्टी से जोड़ने, जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन का विस्तार करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से समाजवादी पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

स्वागत कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद हस्सान सुल्तानी, हर्षित यादव, सुमित प्रजापति, धूपेंद्र जायसवाल, धीरेंद्र यादव, सालिम खान, अकरम, अरमान, हाजी डा.सदाकत हुसैन, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद फरहान अंसारी, अनिल यादव सहित यूथ ब्रिगेड के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Azaz Ahmad Editor-in-chief