भमोरा पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार
भमोरा पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार
TALK 24 शाहिद बेग यूपी हेड
511 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, झारखंड से लाकर बेचने का दावा
बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 511 ग्राम अवैध अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 की रात करीब 11:43 बजे बमियाना मोड़ से करीब 100 मीटर आगे बमियाना रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने महेन्द्र पुत्र सिपट्टर, निवासी ग्राम सिसौना, थाना विशारतगंज और कुलदीप पुत्र राकेश यादव, निवासी कल्याणपुरी पट्टी, थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 511 ग्राम अवैध अफीम बरामद होने का दावा किया है। मामले में थाना भमोरा पर मु0अ0सं0 389/26, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे अफीम झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों को बेचते थे और इससे मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है