मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती करने वाले का बारादरी पुलिस ने किया खुलासा

Sep 15, 2026 - 08:34
Sep 15, 2026 - 10:04
 0  5
मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती करने वाले का बारादरी पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली कुंडल और हथियार बरामद

TALK 24 शाहिद बेग यूपी हेड

मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा

पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; छीने गए कुंडल और हथियार बरामद

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के मॉडल टाउन में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से महिला से छीने गए पीली धातु के दो कुंडल, दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

बेटी और पड़ोसन के साथ मंदिर जा रही थीं महिला

पुलिस के अनुसार, संजयनगर निवासी पूनम (52) पत्नी राजकुमार ने 13 सितंबर को थाना बारादरी में सूचना दी थी कि वह 9 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मॉडल टाउन गेट के पास पीछे से आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कानों के कुंडल छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी आगे बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ मॉडल टाउन की ओर फरार हो गया।

महिला की शिकायत पर थाना बारादरी में एफआईआर संख्या 1155/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध वाहन और व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें अजय मिश्रा पुत्र स्वर्गीय गगनदेव, उम्र करीब 36 वर्ष घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से अजय मिश्रा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान पिंटू मिश्रा पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल, उम्र करीब 32 वर्ष तथा तरुण उर्फ आकाश पुत्र परमानंद शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी के रूप में हुई है।

कुंडल, तमंचे और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीने गए पीली धातु के दोनों कुंडल बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।

घायल आरोपी अजय मिश्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में बरामदगी, मुठभेड़ और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड समेत अन्य बिंदुओं पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई से छिनैती की घटना का खुलासा

मॉडल टाउन में दिनदहाड़े मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में इस तरह की अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

Azaz Ahmad Editor-in-chief