382 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार: आरोपी पहले भी जा चुका है जेल,राहगीरों को बेचता था मादक पदार्थ।
शाहिद मिर्ज़ा यूपी हेड रिपोर्ट
बरेली| बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 382 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। यह कार्रवाई 22 अगस्त 2026 की रात को हुई। थाना प्रभारी कुँवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे, उप-निरीक्षक पवन कुमार, उप-निरीक्षक रंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल परमानन्द और कांस्टेबल लक्की सिंह की टीम घुर समसपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर थी।
इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके पास से 382 ग्राम अवैध अफीम मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फारुक उर्फ गठा बताया, जो भोजीपुरा के ही घुर समसपुर गाँव का निवासी है।