जनसेवा में आगे,अशोक आहूजा का पुलिस-प्रशासन ने किया सम्मान

Aug 22, 2026 - 14:49
Aug 22, 2026 - 21:42
 0  5
जनसेवा में आगे,अशोक आहूजा का पुलिस-प्रशासन ने किया सम्मान
सम्मानित पत्र वितरण करते सम्मानित पुलिस अध्यक्ष महोदय

शाहिद मिर्ज़ा ( यूपी हेड )

बरेली। समाजसेवा और पुलिस-प्रशासन के कार्यों में सहयोग के लिए वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी अशोक आहूजा को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के कारण एसपी सिटी मानुष पारीक ने उन्हें अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान सीओ एलआईयू विजय राणा ने भी अशोक आहूजा को सम्मानित किया।

सीबीगंज निवासी अशोक आहूजा लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही वह विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पुलिस-प्रशासन के कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों में भी उनका लगातार सहयोग रहता है।

अधिकारियों और आमजन के साथ सहज व्यवहार और सहयोगी रवैये के चलते अशोक आहूजा की क्षेत्र में अलग पहचान है। उनके सम्मानित होने पर सीबीगंज के लोगों, शहरवासियों और भाजपा नेताओं ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान दूसरों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

Azaz Ahmad Editor-in-chief