PDA अभियान को गति देने के लिए संजय मेवाती को मुरादाबाद महानगर का मिला दायित्व

Sep 4, 2026 - 16:52
Sep 4, 2026 - 16:55
 0  3
PDA अभियान को गति देने के लिए संजय मेवाती को मुरादाबाद महानगर का मिला दायित्व
संजय मेवाती का प्रोफाइल फोटो

TALK 24| शाहिद मिर्ज़ा यूपी हेड 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से समाजवादी छात्र सभा 'छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान' (5 से 11 सितंबर 2026) चलाने जा रही है। अभियान को गति देने के लिए छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इं. विनीत कुशवाहा ने जिलेवार प्रभारियों की घोषणा की है।

इसके तहत समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव संजय मेवाती को मुरादाबाद महानगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में अभियान को सफल बनाने और छात्रों-नौजवानों को संगठन से जोड़ने के लिए तत्परता से जुट जाएं। इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर है।