बरेली कॉलेज में 'नो व्हीकल जोन' विवाद: समाजवादी छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप,संशोधन का मिला आश्वासन

Sep 14, 2026 - 16:06
 0  2
बरेली कॉलेज में 'नो व्हीकल जोन' विवाद: समाजवादी छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप,संशोधन का मिला आश्वासन
प्राचार्य कार्यालय में वार्ता करते समाजवादी छात्र नेता

TALK 24 | शाहिद मिर्ज़ा यूपी हेड रिपोर्ट 

बरेली। बरेली कॉलेज में 'नो व्हीकल जोन' व्यवस्था लागू करने को लेकर कॉलेज द्वारा जारी लेटर पर नया विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में छात्र संगठन एबीवीपी (विद्यार्थी परिषद) का नाम अंकित किए जाने पर समाजवादी छात्र नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है।छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर सीधा भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पूर्व में फीस वृद्धि के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा ने आंदोलन और ज्ञापन देकर बढ़ी हुई फीस वापस कराई गई थी, तब उस समय जारी पत्र में समाजवादी छात्र सभा का नाम अंकित क्यों नहीं किया गया? सपा छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करते हुए छात्र संगठनों के बीच पक्षपात कर रहा है।बढ़ते विरोध और छात्र नेताओं की आपत्ति के बाद कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया। प्रशासन ने छात्र प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि जारी किए गए लेटर में जल्द ही आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

नगर निगम टैक्स मामले पर भी वार्ता

दूसरी ओर, नगर निगम टैक्स विवाद को लेकर छात्र नेता संजय मेवाती और अन्य प्रतिनिधि तय समय सीमा के अनुसार प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। छात्र नेताओं ने प्राचार्य के समक्ष अपना पक्ष रखा और नगर निगम टैक्स को लेकर रुख स्पष्ट करने की मांग की।मामले पर जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि नगर निगम से टैक्स के संदर्भ में एक दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है और इस संबंध में पत्र भी प्राप्त हो गया है। प्राचार्य ने छात्र प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम टैक्स विवाद का जल्द ही सर्वमान्य समाधान निकाल लिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान प्रमुख छात्र नेता करन सिंह, संजय मेवाती,गजेंद्र कुर्मी,मंजीत यादव, शिवम चौधरी, गौरव प्रजापति,मोहसिन, तिजेंद्र राणा,आफताब आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Azaz Ahmad Editor-in-chief