होमगार्ड भर्ती में दौड़ के दौरान छह महिला अभ्यर्थी घायल, पांच के पैर में फ्रैक्चर

Sep 22, 2026 - 10:08
 0  1
होमगार्ड भर्ती में दौड़ के दौरान छह महिला अभ्यर्थी घायल, पांच के पैर में फ्रैक्चर

TALK 24 शाहिद बेग यूपी हेड

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान सोमवार को महिला अभ्यर्थियों की दौड़ में हादसे हो गए। अलग-अलग राउंड में छह महिला अभ्यर्थी घायल हो गईं। इनमें पांच के पैरों में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई है, जबकि एक अभ्यर्थी दौड़ पूरी करने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

अंतिम राउंड में 50 मीटर पहले गिरी अभ्यर्थी

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी संध्या अंतिम राउंड में दौड़ रही थीं। मंजिल से करीब 50 मीटर पहले अचानक उनके पैर में चोट लग गई और वह ट्रैक पर गिर पड़ीं। जांच के बाद उनके पैर में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई।

पांचवें और छठे राउंड में बिगड़ी अभ्यर्थियों की हालत

शाहजहांपुर के कलान निवासी रिंकी पांचवें राउंड में दौड़ते समय अचानक बेहोश होकर गिर गईं। वहीं लखीमपुर खीरी निवासी काजल जायसवाल और नीतू देवी छठे राउंड में घायल हो गईं। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर बताया गया है। 25 वर्षीय सरिता भी दौड़ के दौरान चोटिल हो गईं।

फर्रुखाबाद के मऊ निवासी 28 वर्षीय अनामिका ने दौड़ पूरी कर ली थी, लेकिन इसके बाद अचानक चक्कर आने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

घटनाओं के बाद भर्ती स्थल पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। घायल अभ्यर्थियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए जिला अस्पताल भेजा गया।

Azaz Ahmad Editor-in-chief